बरेली में पुलिस का मानवीय चेहरा, मृत शख्स को कंधा देकर खुद करावाएं अंतिम संस्कार
बरेली के सुभाष नगर के रहने वाले नरेश की मौत के बाद मचे हंगामे के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है ।घर की इकलौती संतान होने के चलते नरेश को कोई कंधा देने वाला नहीं था ।जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए सुभाष नगर पुलिस आगे आई। न सिर्फ मृतक को कंधा देकर श्मशान घाट तक ले गया। बल्कि अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया करवाई ।इस दौरान कोतवाल एवं अन्य थानों की फोर्स भी तैनात रही। पुलिस के इस मानवीय चेहरे की इंटरनेट मीडिया पर सराहना की गई है ।बता दें कि सुभाष नगर के तिलक कॉलोनी के रहने वाले नरेश की शुक्रवार को मौत हो गई थी। आरोप था कि आरोपीतो द्वारा की गई मारपीट के चलते नरेश की जान गई। मामले में जमकर हंगामा हुआ, प्रदर्शन भी हुआ। इसी के बाद पुलिस अलर्ट मोड में रही । पुलिस के इस कार्यशैली के बाद क्षेत्र में फैला असंतोष काफी हद तक दूर हो गया है ।लोग पुलिस कर्मियों के इस कार्यों की सराहना कर रहे हैं ।
More Stories
अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बारसोई (डेस्क) डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक...
मनिहारी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, दिवंगत कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्निशमन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार...
मनिहारी में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, निकली भव्य झांकी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। अम्बेडकर...
अमदाबाद में पारंपरिक विधि से संपन्न हुई चरक ऋषि पूजा, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित चरक स्थल पर चरक ऋषि की पूजा पारंपरिक विधि-विधान...
बाइक चोरी करते युवक गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने मंगलवार को सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाइकिल...
बाबा विशु राउत मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, दंगल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के जरलाही पंचायत अंतर्गत मलिनिया मजदिया ढाला के समीप स्थित बाबा विशु राउत मंदिर प्रांगण...
