April 5, 2026

बेंगलुरु में एक अजीब मामला __ पत्नी ने धो डाले लैपटॉप और सेलफोन पति ने मांगा तलाक।

Read Time:1 Minute, 53 Second

ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर “OCD” यह एक तरह की दिमागी बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति किसी काम को डर या समय के चलते बार-बार दोहराते है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में एक ऐसा ही मामला मीडिया में छाई हुई है ।जहां एक पति ने पत्नी की सफाई की आदत से परेशान होकर तलाक की मांग कर डाली है । पत्नी भी पति के खिलाफ उनके व्यवहार को असामान्य बताने पर शिकायत दर्ज कराने पर विचार कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के अनुसार संध्या और गिरीश (काल्पनिक नाम) की शादी साल 2009 में हुई थी। कपल का केस संभाल रही बेंगलुरु सिटी पुलिस में सीनियर काउंसल सरस्वती बताती है, 2 साल बाद पहला बच्चा पैदा होने के बाद ही स्थिति बिगड़ने लगी। पत्नी की तरफ से काम से लौटने पर हर बार जूते कपड़े सेलफोन की सफाई के लिए मजबूर करने से पति परेशान हो गया। रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 आने के बाद संध्या की ओसीडी और बिगड़ गई। उसने घर पर मौजूद हर चीज को साफ करना और सैनिटाइज करना शुरू कर दिया ।इसी दौरान वह अपने पति के लैपटॉप और सेल फोन को धो डाला ।अपनी शिकायत में बताया कि वह दिन में 6 से ज्यादा बार नहाती है, और नहाने के साबुन को साफ करने के लिए भी एक अलग से साबुन का इस्तेमाल करती है ।

#बेगलुरु

Previous post लड़की ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दी आईडेंटी प्रूफ लड़के ने बनवा लिया निकाहनामा मामला पहुंचा हाईकोर्ट ।
Next post अलीगढ़ कॉलेज में घुसकर हमला करने वाला तेंदुआ को वन विभाग ने पकड़ा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial