बीईओ ने निर्धारित कार्यक्रम तहत विद्यालय का किया निरीक्षण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
राज्य सरकार के निर्धारित कार्यक्रम विशेष विद्यालय निरक्षण दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति पंजी व विद्यालय का साफ-सफाई सहित पेयजल की समुचित उपलब्धता देखी गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशेष विद्यालय निरक्षण में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हसनगंज का निरीक्षण किया गया। जिसमें बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने को लेकर शिक्षकों को निर्देशित किया गया। बताया शिक्षक अभिभावकों से मिलकर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करावें। निरक्षण पंजी सहित सभी अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही उपस्थित प्रधानाध्यापक पवन कुमार को निर्देशित किया गया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहित सरकार दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ स-समय मिलें इसको ध्यान में रख विद्यालय का संचालन करें, साथ ही विद्यालय में हर हाल में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करावें। इस अवसर पर सहायक शिक्षक बैजनाथ पोद्दार, पवन कुमार, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार सहित शिक्षिका आदि मौजूद रहे।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
