केंद्रीय बजट से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, बजट में हर वर्ग की खुशहाली के प्रावधान- तारकिशोर प्रसाद
प्रवीण कुमार(कटिहार)
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने केंद्रीय बजट को काफी संतुलित एवं मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए विकसित बिहार के लिए किए गए विशेष प्रावधानों के प्रति प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री को के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड के गठन, फूड प्रोसेसिंग संस्थान की स्थापना, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण, पटना एयरपोर्ट का विस्तार एवं मिथिलांचल सिंचाई योजना जैसे कई महत्वपूर्ण प्रावधानों से बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और रोजगार में काफी मदद मिलेगी तथा विकसित बिहार का मार्ग तेजी से प्रशस्त होगा। श्री प्रसाद ने कहा कि टैक्स स्लैब में महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं, जिससे कर्मचारियों सहित मध्यम वर्ग को काफी राहत मिलेगी। 2025-26 का यह केंद्रीय बजट आम जनता को बड़ी राहत देने वाला है। बजट के प्रावधानों से अन्नदाता किसानों, युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग के विकास में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट से भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के कार्यों को रफ़्तार मिलेगी।
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
