April 5, 2026

बिहार के नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने कि जदयू नेता को गोली मारकर हत्या ।

Read Time:58 Second

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है इसी कड़ी में सोमवार को जदयू नेता राजेश कुमार उर्फ चिंटू महतो को अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी है । घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गई है ।घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर घंटो हंगामा मचाया। घटना जिले के एकंगर सराय थाना क्षेत्र की है। यहां बेलदरियापर गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने जदयू नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। वह ठेकेदारी का काम भी करते थे, परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Previous post मधेपुरा ग्रामीण बैंक लुटकांड का उद्भेदन चार अपराधी गिरफ्तार
Next post बिहार के गया में खड़े टैंकर में कार ने मारी टक्कर 3 की मौत अन्य गंभीर रूप से घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial