October 14, 2026

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया गरीब निसाय लोगों को कंबल वितरण ‌

Read Time:1 Minute, 3 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

जिला पदाधिकारी मनेष कुमार मीणा के निर्देश पर बढ़ते ठंड को देखते हुए कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों में गरीब, निसहाय ,जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। वही बताते चले की शुक्रवार को कुरसेला प्रखंड परिसर में बीडीओ कुमारी प्रियंवदा पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर, विभिन्न पंचायत के मुखिया,जनप्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर गरीब, जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। वही बताया गया कि जिले से 100 पीस कंबल आया था। जिसमें 60 कंबल का वितरण शुक्रवार को कर दिया गया। इस ठंड में गरीब लोगों को कंबल मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी।

Previous post 100 घंटे का विष्णु यज्ञ आरंभ ।
Next post एसबीआई सीएसपी संचालक से सात लाख की लूट पुलिस जांच में जुटी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial