अमदाबाद में नाव हादसा, तीन शव बरामद, सात लोग लापता
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र में गंगा नदी में एक नाव हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग अब भी लापता हैं। यह दुर्घटना गोलाघाट से झारखंड के सकरी की ओर जा रही एक छोटी नाव के ओवरलोड होने के कारण हुई। नाव में कुल 18 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।दुर्घटना के बाद आठ लोग तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। तीन शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक बच्चे का शव भी शामिल है। लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की दो मोटरबोट लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने इस हादसे को नाविक की लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि नाव में क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण यह दुर्घटना हुई।घटनास्थल पर एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, डीएसपी मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, अमदाबाद बीडीओ, अंचल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। स्थानीय गोताखोर भी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मालूम हो कि सुबे के मुख्यमंत्री की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा मनिहारी अमदाबाद के सीमा क्षेत्र स्थित गोगाबील झील पक्षी अभयारण्य स्थल पर उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है जहां मुख्यमंत्री अगले हफ्ते पक्षी अभयारण्य का दिदार करेंगे। ऐसे में अनुमंडल क्षेत्र में नाव हादसा होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई है।
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
