April 5, 2026

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने बाबा साहब को अर्पित की श्रद्धा सुमन

Read Time:1 Minute, 58 Second

Reporting by सुशील प्रधान


खागा फतेहपुर छोटे राज्यों के हितैषी थे बाबासाहेब बुंदेलखंड राष्ट्रीय समिति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के महा परीनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन गुऱशनडी में निष्पश देव विद्या मंदिर कॉलेज में हुआ गोष्टी प्रारंभ में पृथक राज्य बुंदेलखंड के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिकॉर्ड 24 बार खून से पत्र लिख चुके बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडे ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रवीण पांडे ने कहा कि बाबा साहेब छोटे राज्यों के मजबूत हितैषी थे भारतीय संविधान के शिल्पकार थे उन्होंने सारा जीवन सामाजिक समानता एवं समाज में राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र के स्थापना हेतू बिता दिया वह समतामूलक समाज के श्रजनकरता के रूप में सदैव अमर रहेंगे।बाबा साहब ने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़ेगा । बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो यह लाइन सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। गोष्टी के प्रमुख रूप से बाबूलाल, विष्णु कुमार ,गजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, दिवाकर, अशोक समीर आदि उपस्थित रहे।

Previous post प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियां सबका साथ सबका विकास मुफ्त राशन मुफ्त इलाज
Next post बाराबंकी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आदर्श सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एलईडी प्रचार वाहन को किया रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial