मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बरझल्ला में किया पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी स्टॉलों का किया निरीक्षण।
(डेस्क|कटिहार)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा 2026 के तहत कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड स्थित बरझल्ला पंचायत पहुँचे। जहाँ विकसित बिहार समृद्ध बिहार के परिकल्पना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सरकारी विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा लगाए गए टीएम प्रदर्शनी समेत विभिन्न सरकारी स्टॉलों का निरीक्षण किया और विकास योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा और तकनीक पर जोर देते हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुध नगर में चल रहे कोडिंग और एआई प्रशिक्षण का भी जायजा लिया, फिर मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस भवन के शुरू होने से अब स्थानीय ग्रामीणों को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने काली मंदिर मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे जीविका दिदि जिन्होंने 10000 लेकर अपने रोजगार को बढ़ावा दिया है उन्हें और रोजगार आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख की अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी, कटिहार जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पर नए उद्योग लगाए जाएंगे। डेहरी को बढ़ावा देने के लिए जिले के 897 गांव में दूध उत्पादन समितियां का गठन तथा सभी 234 पंचायत में सुधा दुध बिक्री केंद्र खोला जाएगा, सभी 16 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी, सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केदो को विशिष्ट अस्पताल तथा कटिहार सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा, कटिहार जिलों में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) फल और सब्जियों के लिए इजराइली तकनीक आधारित केंद्र की स्थापना की जाएगी, सब का सम्मान जीवन आसान निश्चय 3 के तहत कठिनाइयों को दूर कर लोगों को लिए सरकारी सुविधा प्राप्त करना आसान बनाया जाएगा, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड से लेकर बरझल्ला पंचायत के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी और ड्रोन कैमरों के जरिए सुरक्षा घेरे की निगरानी की जा रही थी।
