September 15, 2026

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पहले भी हो चुका है हेलीकॉप्टर क्रैश ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(CDS) जनरल बिपिन रावत को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। तमिलनाडु के कुन्नूर के जंगलों में सेना का mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें सीडीएस अपनी पति मधुलिका समेत सेना के 14 अफसरों के साथ सवार थे। घने जंगलों में होते हुए इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई ।अब तक 4 शव बरामद किए गए जो बुरी तरह जल चुके हैं। जनरल रावत को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि उसकी स्थिति क्या है इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हादसे पर बयान देने संसद पहुंच चुके हैं ।इसके बाद कुन्नूर रवाना होंगे ।जानकारी के मुताबिक जनरल रावत एक बार पहले भी हेलीकाप्टर हादसे का शिकार हो चुके हैं। 3 फरवरी 2015 को उनका चीता हेलीकॉप्टर नागालैंड के दीमापुर में क्रैश हुआ था, तब वह लेफ्टिनेंट जनरल थे।

Previous post आग लगने से 50 बीघा गन्ना जलकर राख
Next post CDS जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, पत्नी समेत 13 लोगों की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial