April 5, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना

Read Time:1 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व अंगद ठाकुर ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए। समिति ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा मनिहारी व अमदाबाद के निवासियों को होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए धमकी भरे नोटिस जारी किए जा रहे हैं और राशि जमा नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी जा रही है।धरनार्थियों ने होल्डिंग टैक्स की मनमानी वसूली पर रोक लगाने, मापदंड सार्वजनिक करने, नाला सफाई शीघ्र कराने, आवास योजना में व्याप्त अनियमितताओं की जांच, अंचल कार्यालय में नामांतरण प्रक्रिया सरल बनाने तथा हालिया बारिश व आंधी से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग उठाई।इस मौके पर जयप्रकाश यादव, हारुन रशिद, करण मानस, नीलम देवी, बंकी मोसमात, आशा देवी, इंद्रजीत यादव और सकलदीप मंडल सहित कई लोग मौजूद रहे। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Previous post नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
Next post आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial