October 10, 2026

मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि दिया गया।

Read Time:1 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के अनुमंडल कार्यालय में फतेहनगर पंचायत निवासी सोम मूर्मू के परिजन को सरकार द्वारा निर्धारित राशि मुआवजा स्वरुप दिया गया। बिते दिनों १३ सितम्बर को सोम मूर्मू की कमला नदी में डुबने से मौत हो गई थी। सोमवार को मृतक की पत्नी बड़की हेमबरम को बिहार एस टी आयोग के अध्यक्ष शंभू सुमन के हाथों चार लाख रुपए चेक के द्वारा दिया गया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, समिति प्रतिनिधि पशुपति यादव, पुर्व पार्षद रेहाना परविन मौजूद थी।

Previous post बच्चों का नियमित टीकाकरण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक।
Next post नगर में शौर्य जागरण यात्रा निकाला गया, प्रशासन मुस्तैद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial