कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वोट फॉर इंडिया रथ को रवाना ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
युवा कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय परिसर मिर्चाईबारी से वोट फॉर ‘इंडिया’ रथ को रवाना किया गया, जो बारसोई अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि बिहार के सभी 40 सीट इंडिया गठबंधन जीतेगी। इसके लिए युवा कांग्रेस ने वोट फॉर ‘इंडिया’ रथ रवाना किया है। यह रथ बूथ लेवल तक जाएगा, जहां पर लोगों को जागरूक करेगा। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि जो पहले वोटर हैं, 2024 में अपना वोट देंगे उनके बीच जाकर कांग्रेसी जागरूक करेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि 2014 से 2024 के बीच भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को किस तरह से छला है। उन्होंने कहा कि वह पूरी पार्टी के साथ मिलकर हम इस अभियान को सफल बनाना चाहते हैं। अगर यह अभियान सफल हो जाएगा तो हमें उम्मीद है कि हम बीजेपी को जीरो पर आउट कर देंगे। 40 की 40 सीट इंडिया को मिलेगी। देश की जो हालत है, उससे फर्स्ट टाइम वोटर को अवगत कराएंगे और इंडिया गठबंधन को वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे। वही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनि पासवान एवं प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम ने कहा कि मोदी सरकार में बेरोजगारी बढ़ रही है। भारत में बेरोजगारी दर 7.8 प्रतिशत पाकिस्तान और बंगलादेश में भी यह नहीं है। बेरोजगार लड़का पढ़ता है, ताकि नौकरी करके अपने मां बाप की सेवा करे। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों की थाली से सब्जी गायब है। मोदी राज में सब कुछ गायब हो रहा है। इस अभियान के तहत जनता को इन सभी बातों को बताना है। इस रथ के माध्यम से सभी को जागरूक किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के दिलीप विश्वास और शाहनवाज खान ने भी कहा कि यह रथ बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में जाकर पहले वाटर के साथ-साथ आम लोगों को भी काफी जागरूक करेगी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने झंडा दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। मौके पर कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाहनवाज खान, शंकर प्रसाद साह, मनी पासवान, इश्तियाक आलम, चांद खान, गौतम बाड़ी, राकेश पोद्दार, अखिलेश पोद्दार, धीरज यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।
