April 6, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात।

Read Time:2 Minute, 26 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सह कोढा की पूर्व विधायक पूनम पासवान, कटिहार जिला के निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रेम राय, जिला कांग्रेस प्रवक्ता माधव पांडेय सहित कांग्रेसियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली दफा मुलाकात कर उन्हें बधाई दिया। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद कटिहार के कांग्रेसी काफी उत्साहित दिखे। पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि जिला और प्रदेश के राजनीति एवं संगठन पर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष गरीब दलित शोषित के आवाज हैं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति काफी सहज और सुलभ उपलब्ध है। नेताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कटिहार आने का आग्रह भी किया। अपने जिले की स्थिति से अवगत कराने पर कटिहार के कांग्रेसियों पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम, प्रदेश महासचिव मोहम्मद नौशाद आलम, प्रदेश सचिव सत्यनारायण चौधरी, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इजहार अली, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज यादव, लीगल सेल के अध्यक्ष रंगीला यादव, प्रदेश प्रतिनिधि मुख्तार आलम, मीना देवी, किरण पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष मसरूर आलम, सौरभ कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बरारी सिमरनजीत सिंह, राजीव कुमार, संजय कुमार सुमन, अमरजीत यादव, साजिद आलम, सोनू खान, जैकी, अब्दुल कलाम आजाद, मोहम्मद अशफाक आलम, तबरेज अंसारी सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।

Previous post स्वस्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच ।
Next post दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित हेतु दो मिनट का रखा मौन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial