April 5, 2026

कुएं में गिरे गाय को सफलतापूर्वक निकाल कर किया उपचार ।

Read Time:1 Minute, 6 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नपं के ताती टोला में एक दुधारू गाय कुआ में गिर गई थी जिसे सकुशल कड़ी मेहनत और सूझ बूझ से युवाओं के सहयोग से निकाल लिया गया , घायल गाय का उपचार रमेश जी और खेसारी जी के द्वारा बिल्कुल मुफ्त किया गया। मनिहारी ताती टोला वार्ड नंबर 15 में समर सिंह जी का गाय घास चरते हुए अचानक कुआ में गिर गया था। करण मानस और युवकों के प्रयास से रस्सी बांध कर कोशिश किया गया और गाय को सकुशल निकाल लिया गया। उसके बाद खुला हुआ कुआ पर पाट देकर बंद किया गया। साथ ही करण मानस द्वारा सभी से आग्रह किया की बोरबेल, कुआ और सेफ्टी टंकी को ढक्कन से बंद कर रखे जिससे आगे इस प्रकार का अनहोनी ना हो।

Previous post गंगा समग्र काढ़ागोला घाट समिति के द्वारा गंगा घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम जारी।
Next post जदयू कार्यकर्ताओं नें पंचायत में की ग्राम सभा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial