April 6, 2026

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ।

Read Time:2 Minute, 8 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को जिले भर के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हसनगंज प्रखंड के बलुआ ऐतिहासिक व प्राचीन शिव मंदिर में महिला पुरूष पहुंच कर बाबा को जल चढ़ाया। खासकर महिलाओं में पूजा-अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में शिवभक्तों भीड़ लगा रहा। इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेशंकर के शिवलिंग पर फल, फूल, भांग, धथुरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की। पूजन के दौरान शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। वही पूरा प्रखंड इलाका हर-हर महादेव के जयघोष से गूँजमान रहा।अंतिम सोमवारी पर पूजा का अलग है महत्व सावन माह में सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना का अलग महत्व है। ऐसी धारणा है कि सावन माह में भगवान भोले शंकर अपने पूरे परिवार के साथ शिवालय में विराजमान रहते हैं। सावन माह में भगवान भोलेशंकर की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। खासकर सोमवारी व्रत करने वाले भक्तों पर खुश होकर भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वहीं सावन की अंतिम सोमवारी का व्रत करने वाले भक्तों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।

Previous post विधान पार्षद व मुख्य पार्षद ने कांवरियों के लिए सेवा शिविर का किया उद्घाटन ।
Next post कलश यात्रा निकालकर भगवान बुढ़ीमां की लोगों ने की पूजा अर्चना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial