August 11, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी गंगातट पर उमड़ी भीड़, सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।भीड़ के बावजूद गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां नाकाफी दिखीं। घाट तक जाने वाले रास्तों पर अव्यवस्था और गंदगी पसरी थी। रेनकट से बने गड्ढों के कारण श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ नियंत्रण, अस्थायी वस्त्र परिवर्तन घर और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी समुचित प्रबंध नहीं था।स्थानीय लोगों ने बताया कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण प्रत्येक पर्व पर यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रमुख अवसरों पर साफ-सफाई, सुरक्षित स्नान और आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

Previous post गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी के महर्षि मेही आश्रम में भंडारा, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया पर्व
Next post अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial