April 5, 2026

किसानों को नक़ली खाद बैचने वालों के खिलाफ प्रदर्शन कारवाई करने के साथ मुआवजा देने की मांग ।

Read Time:2 Minute, 50 Second

बारसोई प्रखंड क्षेत्र में किसानों ने नकली खाद बेचने वालें दुकानदारों के विरोध में किसानों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष विधायक महबूब आलम की नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि बलरामपुर प्रखंड से सटे पश्चिम बंगाल टुनीडिग्गी में यादव इंटरप्राइजेज से खाद लेकर खेती किए थे और इसके बाद सैकड़ों एकर खेत पूरी तरह से बर्बाद हो गया । किसानों का कहना है कि यादव इंटरप्राइजेज के द्वारा जो खाद दिए गए हैं वह नकली है। ऐसे संचालकों पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सभी किसानों ने अनुमंडल पदाधिकारी को विधायक महबूब आलम की अगुवाई में मांग पत्र सौंपा तथा संचालक पर कार्रवाई की मांग की। वही इस संबंध में विधायक महबूब आलम ने मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के जिला पदाधिकारी इस मामले को संज्ञान लेते हुए एसे कालाबाजारी करने वाले नकली खाद बेचने वाले संचालक पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें । नहीं तो जल्द ही इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। विधायक आलम ने कहा कि किसान तो महंगाई का मार झेल ही रहा है सुधानी, कंदेलापटोल, बलरामपुर की किसान का नकली खाद संचालक द्वारा दिए जाने के कारण पूरी तरह से किसान 100 एकड़ से अधिक का खेत में फसल बर्बाद हो चुका है। अब किसानों का स्थिति काफी नाजुक हो चुकी है इस मामले को लेकर विधानसभा में भी मामला उठाया जाएगा ।वही इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडे ने बताया कि किसानों द्वारा मांग पत्र सौंपा गया है मामले की जांच की जा रही है इस अवसर पर किसानों में मो जमालुद्दीन, मो कमालुद्दीन, मो मरगूब आलम, अब्दुल वसीम, मो मिनहाज, मो सुल्तान आलम सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post वैक्सीन लगाओ इनाम पाओ के तहत बारसोई में आठ लोगों को किया गया पुरस्कृत ।
Next post उत्तर प्रदेश चुनाव:- चाचा शिवपाल से मिलने घर पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ी सियासी हलचल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial