July 20, 2026

मनिहारी के विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पढ़ा अलविदा जुमा ।

Read Time:1 Minute, 18 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नगर के सभी मस्जिदों में माहे रमजान की आखिरी जुम्मा ‘जुम्मा तुल विदा’ की नमाज पढ़ी गई। वैसे इस महीने की हर जुमा नालाब और अहमियत वाली होती है। क्रांति चौक, पूरब टोला, पश्चिम टोला सहित सभी जगहों पर बुजुर्गों युवाओं और बच्चों ने अलविदा की नमाज अदा की। हरे चौक चौराहों सहित मस्जिदों के पास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।थाना प्रभारी रामविलास सिंह सिंह सुरक्षा का जायजा लेते दिखे। क्रांति चौक मस्जिद में नमाज के वक्त प्रतिनियुक्त प्रशिक्षु एसआई डोली कुमारी दल बल के साथ मुस्तैद रही। आज ईद को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मालूम हो कि अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने शांति समिति की बैठक में नगर वासियों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है।

Previous post अनुमंडलीय अस्पताल में लु आइसोलेशन बेड बनकर तैयार ।
Next post उत्पाद विभाग एवं ग्रामीणो में झरप कई घायल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial