April 6, 2026

निदेशक-सह-परियोजना निदेशक ने नवनिर्मित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कटिहार का किया निरीक्षण ।

Read Time:2 Minute, 46 Second

(प्रवीण कुमार|कटिहार)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के क्रम में कटिहार जिलान्तर्गत प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला पंचायत में विकास कार्यों की समीक्षा/अवलोकन के क्रम में निदेशक-सह-परियोजना निदेशक, बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था, बिहार, पटना द्वारा नवनिर्मित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, कटिहार का निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, कटिहार में पदस्थापित पदाधिकारी/कर्मियों के बीच आपसी समन्वय तथा भवन के रख-रखाव की स्थिति को देखकर निदेशक काफी प्रसन्नता जाहिर किये। निदेशक द्वारा जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में पदस्थापित कर्मियों के कार्यों की समीक्षा तथा अभिलेख का जाँच/अवलोकन किया गया, जो सही पाया गया। निदेशक द्वारा इसका श्रेय प्राचार्य -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी,कटिहार के कुशल नेतृत्व एवं जिला पंचायत संसाधन केन्द्र,कटिहार के नोडल पदाधिकारी का कुशल अनुश्रवण को दिया गया। निदेशक द्वारा जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में ई-ग्राम कचहरी विषय पर संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। इनके द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित माननीय सरपंच, कचहरी सचिव, न्यायमित्र एवं प्रखंड कार्यपालक सहायक के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही प्रतिभागियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त जानकारी का लाभ निचले स्तर के लोगों तक पहुँचाने का निदेश दिया गया। इस अवसर पर रतनजीव कुमार कर्ण, नोडल पदाधिकार, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, कटिहार, लियो किशोर हाँसदा, सचिन्द्र कुमार, गौतम कुमार, मित्तल कुमार एवं त्रिपुरारी कुमार मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Previous post हसनगंज में राजमिस्त्री दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
Next post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बरझल्ला में किया पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial