April 6, 2026

बिषहरिया गांव में गंदा जल जमाव दे रही है मच्छर जनित रोगों को दावत।

Read Time:1 Minute, 35 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत विषहरिया पंचायत के बिषहरिया गांव में जल जमाव की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि जल जमाव की समस्या बीते तीन वर्षों से लगातार बरसात के मौसम में चार महीने तक बनी रहती है। जिससे आम जन जीवन प्रतिवर्ष प्रभावित होता रहता है । सबसे बड़ी बात तो यह है कि बच्चों को विद्यालय जाने आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस सड़क से होकर सैकड़ो की संख्या में आए दिन गाड़ियां चलती रहती है क्योंकि बगल में ही पेट्रोल पंप भी है जिसको लेकर विशेष तौर पर किसानों का आना जाना लगा रहता है । अगर अगर इसी तरह जल जमाव की समस्या बनी रही तो लोग कुछ ही दिनों में तरह-तरह के बीमारियों के शिकार हो जाएंगे क्योंकि यह पानी इतना बदबू देती है कि मानो किसी बड़ी बिमारी को चुनौती दे रहा हो। वहीं समाजसेवी मुकेश कुमार सिंह , मोहम्मद जुबेर आलम ,मोहम्मद इकबाल ,मोहम्मद शमशाद , सहित दर्जनों ग्रामीण जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

Previous post एसडीओ ने श्रावणी मेला को लेकर किया वैठक ।
Next post महापौर एवं विधान पार्षद ने महाजनसंपर्क अभियान सुनीं जनसमस्याएं।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial