April 6, 2026

सरकार द्वारा अनुदानित धान का बीज का हुआ वितरण ।

Read Time:2 Minute, 43 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में किसानों के बीच अनुदानित दर पर खरीफ धान बीज का वितरण किया गया तथा किसानों को कम लागत व समय में अधिक उत्पादन की जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। ई किसान भवन में दर्जनों किसानों के बीच अनुदानित दर पर धान बीज का वितरण किया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धनंजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि खरीफ धान बीज का वितरण किसानों के बीच किया गया। इस संबंध में बैठक किया गया ताकि धान बीज वितरण में तेजी लाया जा सके। प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष से बात किया जा रहा है किसानों तक धान का बीज पहुंचे इस पर भी काम किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर भी किसानों को बीज मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि उन्नत कृषि के बगैर खेतिहरों के विकास संभव नहीं हैं। इसके लिए अब नई टेक्नालाजी अपनाने की जरूरत है। कहा कि जबतक अंकुरित पौधा स्वस्थ नहीं होगा, तबतक किसानों को फसल का भरपूर उत्पादन नहीं मिलेगा, इसके लिए बिचड़ा गिराने से पूर्व रासायनिक दवाओं से बीज उपचार करने की जरूरत है। कहा कि कभी-कभी किसान जल्दीबाजी में बीज बो देते हैं। इससे एक तरफ नर्सरी में लावारिश खर पतवार निकल आते हैं। वहीं पौधों में फफूंद जनित रोग लगने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि बीज उपचार करने से बीज में मौजूद आंतरिक व बाह्य रूप से जुड़े रोगजनक फंफूद, जीवाणु, विषाणु व सूत्रकृमि नष्ट हो जाते हैं। इस मौके पर उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम बहादुर महतो, कृषि के कार्यपालक सहायक मनोरंजन कुमार एटीएम पिंटू कुमार आदि प्रखंड प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Previous post ए.पी.सी.आर कटिहार इकाई का कंसल्टिंग बैठक हुई आयोजित ।
Next post उ० प्र० मजदूरी करने गए दो मजदूरों की मौत,शव पहुंचते घर में छाया मातम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial