April 6, 2026

बीमारियों से बचने के लिए नियमित करें योगाभ्यास – पायल रॉय

Read Time:2 Minute, 59 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के अनाथालय रोड स्थित मुद्रा योग पीठ में विशेष योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में घरेलू महिलाओं के अलावा कामकाजी महिलाओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्राचार्य चंदना झा भी मुख्य रूप से मौजूद थे। बताते चलें कि बीते कई वर्षों से शहर के अनाथालय रोड लीची बगान स्थित मुद्रा योगपीठ के संचालिका पायल रॉय के द्वारा महिलाओं को योगाभ्यास कराया जाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व प्राचार्य चंदना झा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुद्रा योगपीठ की संचालिका पायल रांय के द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया हैं। उन्होंने बताया कि योग करने से हम स्वस्थ रहते हैं और हमें कोई भी काम करने में स्फूर्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि संचालिका पायल रॉय ने महिलाओं को एक अच्छा प्लेटफार्म दिया हैं जहां महिलाएं रोजाना आकर योगाभ्यास करती हैं और स्वस्थ रहने के टिप्स भी सीखते है। जबकि मुद्रा योग पीठ की संचालिका पायल रॉय ने कहा कि अगर हम नियमित तौर पर योगा करते हैं तो कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योग पीठ में शहर के विभिन्न क्षेत्र से रोजाना महिलाएं योगाभ्यास करने आती है और फिट रहने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों से भी खुद को बचाती हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भी विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान शीला, दीपानीता, दोना, ज्योति, मंजू, अनुपमा, विभा, सुशीला, ममता, सुप्रभा, आभा, तारा, रोजी, गुड्डी, जूली, सुनीता, पूनम, मीणा, अर्चना, रुचि, डॉली, लक्ष्मी, श्वेता, रंजना, निशा, सुमन, प्रगति, नेहा, कविता,अपर्णा, सुनीता, वर्षा, एकता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे।

Previous post विधान पार्षद ने प्रखंडों में चलाया महासंपर्क अभियान ।
Next post अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीआरएम ने किया योगाभ्यास ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial