डीटीओ ने चालान काटने के बाद चालकों को दिये कई दिशा निर्देश
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
जिला परिवहन पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद के द्वारा रोशना थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान उन्होंने कई छोटे बड़े वाहनों से जुर्माना वसूलकर छोड़ दिये ।साथ ही दो वाहन चालक द्वारा चालान नहीं कटाने के कारण दोनों वाहनों को रोशना थाना के सुपुद्र कर दिया गया, रोशना थाना को सौंपे गए वाहनों का चालान कटिहार डीटीओ के द्वारा मंगलवार को काटे जाने के बाद रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी के द्वारा वाहनों को जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार छोड़ दिया गया, वही जिला परिवहन पदाधिकारी ने कई वाहन मालिकों को हिदायत देते हुए कहा कि टोटो चालकों को खास निर्देश दिया गया है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस, और बिना रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी नहीं चलाएंगे पकड़े जाने पर गाड़ी जप्त कर लिया जाएगा, टोटो चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस खास तौर पर चेक करने का मेन मकसद यह है कि प्रखंड के क्षेत्र भर में टोटो का परिचालन अधिक हो रहा है परिचालन के दौरान टोटो के स्टेरिंग पर हमेशा छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं, वहीं जुगाड़ गाड़ियों को खास दिशा निर्देश देते हुए कहा कि हमारे बिहार में यह गाड़ियां प्रतिबंधित है जुगाड़ गाड़ी अगर पकडे जाते हैं तो नजदीकी थाना में ले जाकर उन्हें पाठ पूर्जा खोलकर या फिर उसे काट कर उनके सुपुद्र कर दिया जाएगा,
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
