गुणवत्ता की कमी से एक रात की बारिश से ही सड़कों में पड़ी दरारें ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड क्षेत्र बौलिया वार्ड नंबर 5 में हफ्ते भर पहले सड़क निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। जहां एक दिन की ही बारिश में सड़कों में भारी दरारें पड़ी व कई जगहों पर सड़क धंस गया है। बौलिया के ग्रामीण मोहम्मद तारीक, आशिक, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद सहाबुद्दीन ने संवेदक द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उचित सामग्री नहीं देने के कारण एक ही दिन की बारिश में सड़कों में दरारें पड़ गई और पुलिया के नजदीक धसान हो गया है।सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में जनप्रतिनिधियों पर भी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कहा कि संवेदक मे. राम रहीम इंटरप्राइजेज द्वारा कार्य में लापरवाही की गई जिससे सड़क का बुरा हाल है और ग्रामीण कार्य विभाग से तत्काल सुधार करने की मांग की।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
