April 5, 2026

वर्चुअल प्रचार का जोर मोबाइल लैपटॉप की बिक्री बढ़ी दावेदारों व नेताओं के घर पर तैयार हो रहा सेटअप झंडा बिल्ला वाले कारोबारी मायूस

Read Time:2 Minute, 30 Second

Reporting by:- हिमांशु शुक्ला

विधानसभा चुनाव के प्रचार का तरीका बदलने के साथ ही जहां प्रिंटिंग प्रेस वह होल्डिंग कारोबारी परेशान है , वही मोबाइल टेबलेट और लैपटॉप का बाजार गुलजार हो रहा है ,केवल दुकानों से ही बिक्री नहीं हो रही बल्कि ऑनलाइन खरीददारी भी हो रही है ! दावेदारों का प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर चुनाव में गतिविधि के लिए बकायदा जानकार युवाओं की टीम लगा दी है इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिला है कंपनी बाग में मोबाइल प्रतिष्ठान के अंकित वर्मा बताते हैं कि मोबाइल की बिक्री अचानक 10 गुना बढ़ गई !ज्यादातर खरीददार विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हैं अंकित के पास एक निजी मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर आशीष वर्मा बताते हैं कि इस समय मोबाइल व टेबलेट की थोक बिक्री बढ़ी है उन्होंने बताया कि ज्यादा रैम क्षमता वाले मोबाइल ज्यादा अधिक बिक रहे हैं क्योंकि माना जा रहा है कि चुनाव में इनका प्रयोग ज्यादा होगा l गांव की दुकानों का कुछ यही हाल है सिद्धौर ब्लाक के कस्बे में मोबाइल की दुकान श्रवण कुमार गुप्ता बताते हैं इस बार कोविड-19 के प्रकोप के बीच हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण चुनाव प्रचार करने का तरीका बिल्कुल बदल गया है पार्टी के कलर वाले व चुनाव चिन्ह वाले मास्क के आर्डर अभी से दिए जाने लगे हैं जिले के अलावा राजधानी में ऐसे कारोबारी भी हैं l जो ऐसे मास्क बना रहे हैं जिले की 6 विधानसभा सीटों में अभी विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशी की घोषणा की गई है घोषणा होने के बाद इनका प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है !

Previous post आजादी के बाद अब तक जिला बाराबंकी की विधानसभा सीट सर्वे
Next post कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान व जन आशीर्वाद रैली का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial