कार्य पूरा होने के बावजूद भी मरीज को नहीं मिल पा रहा लाभ।
पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ रिमोट पर ही लोकार्पण कर देती है जमीन पर कहीं कुछ नहीं।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विगत वर्ष के 06 अक्टूबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकापर्ण किया गया था। वहीं लगभग 07 करोड़ 2.5 लाख राशि खर्च करने के बाद उसकी खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है। बता दे की वर्तमान समय मे नव निर्मित बिल्डिंग धूल फांक रही है।सनद रहे कि क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और राज्य मार्ग 77 गुजरती है। जिस पर आए दिन कोई ना कोई दुर्घटनाएं घटित होती रहती है। जिसमें घायल को इलाज के लिए पीएचसी लाया जाता है। पीएचसी स्तर पर इलाज को समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।रेफर के दौरान 45 किलोमीटर दूरी तय करने में कभी-कभी मरीजों की मौत भी हो जाती है। बता दें कि सारी सुविधाओं से लैस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जबकि उद्घाटन के लगभग 05 महीने बीत गए। प्रखंड क्षेत्र के लोग आस लगाए बैठे हैं कि आखिर कब तक हमलोगों को लाभ मिलेगा। बिल्डिंग तो बनकर तैयार हो चुका है। मगर हमलोगों को लाभ नहीं मिल पाया अब तक। परिक्षेत्र वासी टकटकी लगाए बैठे हैं।वही राजद किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कटिहार सह पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए बताया है कि नीतीश कुमार सिर्फ रिमोट पर ही लोकार्पण कर देते है यहां जमीन पर कहीं कुछ नहीं है। 5 महीने पूर्व ही लोकार्पण किया गया था मगर अभी तक परिक्षेत्र वासीयों को लाभ नहीं मिल पा रहा है वहीं सरकार व जिला प्रशासन से अभिलंब इस पर स्वास्थ्य सेवा बहाल करने का मांग किया गया है।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को लाभ नहीं मिलने के सवाल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी कुछ हो चुका है मगर बिजली सेवा अभी तक बहाल नही हो पाई है। जिसको लेकर वरीय पदाधिकारी को सूचित भी किया है। जैसे ही बिजली सेवा बहाल हो जाती है। हमलोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य शुरू कर मरीज को लाभ देना सुनिश्चित करेंगे। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तत्काल अभी हमलोग दवाई तथा अन्य उपकरण एवं अन्य सामग्री धीरे-धीरे वहां पर शिफ्ट करने में लगे हुए हैं ताकि जल्द से जल्द लोगों को लाभ मिल पाए।ज्ञात हो कि 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल भवन फिलहाल धूल फांक रहा है। अब देखने की बात होगी कि आखिर पदाधिकारी इस मामले में कब तक परिक्षेत्रवासीयों को लाभ दे पाती है। आखिर कब तक बिजली सेवा बहाल होगा, यह आने वाले समय मे देखने का विषय होगा।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस नए अस्पताल भवन में 30 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा इस अस्पताल में ऑक्सीजन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, जांच और अच्छे चिकित्सक की व्यवस्था होगी जिससे हर क्षेत्रवासी को लाभ मिलपाएगा अस्पताल के बन जाने के बाद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
