October 14, 2026

वर्चस्प को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी किसान दहशत में।

Read Time:2 Minute, 46 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार जरलाही दीयारा में वर्चस्व को लेकर दो गुटों मे दर्जन भर गोली चलने का मामला प्रकाश मे आया है। जिससे गंगा पार जरलाही दीयारा में किसानों के बीच दहशत का माहौल है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जरलाही दीयारा में कलाई और खेसारी फसल पकने के कगार पर है। जिसको लेकर दीयारा में वर्चस्व कायम करने के लिए दो गुटों में गोलीबारी होने से किसानों में दहशत का माहौल बना है। गोलीबारी की सूचना पर मधेली गांव से दीयरा जाने वाले किसानो का कुछ घंटे के लिए नाव का परिचालन बंद हो गया ।बाद में दीयारा वासियो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।उसके बाद दोनों ओर के अपराधी फरार हो गए। गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वही बताते चले की गंगा पार दीयारा में कलाई खेसारी, फसल को लेकर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं।किसानों से लेबी वसूलने को लेकर अपराधी आपस में वर्चस्व कायम करने के लिए प्रतिवर्ष गोलीबारी की घटना को अंजाम देते रहते हैं। जैसे ही दलहन और तेलहन फसल कटाई का समय होता है, अपराधी हथियार से लैस होकर सक्रिय हो जाते हैं और किसानों को डराने का काम करते हैं। इसी वर्चस्व कायम को लेकर दो गुटों में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना हुई।वही बता दे की दीयरा के किसान भयमुक्त वातावरण मे खेती कर फसल तैयार कर घर ले जा सके। इसलिए चार-पांच दिन पहले कटिहार पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने भी दीयारा क्षेत्र में कैंप किए थे ।मगर यह कारगर साबित नहीं हो पा रहा है ।अपराधी का मनोबल झुकने को तैयार नहीं है। इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी जरलाही पंचायत के दियारा क्षेत्र में गोली बाड़ी की घटना घटित हुई है,सूचना पाकर बरारी और कुरसेला थाना की पुलिस पहुंची। एवं जांच पड़ताल कर रही है।

Previous post अमदाबाद के नाव हादसे में मृतक के परिजनों को मिले दस लाख मुआवजा – तारिक अनवर
Next post आरपीएफ ने पिकअप वैन के साथ लाखों के समान सहित तीन को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial