July 20, 2026

फाइलेरिया के मरीजों को बेहतर देखभाल के लिए मिली एमएमडीपी किट

Read Time:1 Minute, 41 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों को प्रभावित अंग की बेहतर देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कटिहार जिले के कोढ़ा व डंखोरा प्रखंड में मोरबिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रीवेंशन (एमएमडीपी) किट प्रदान की गयी। मरीजों को किट प्रदान करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा फाइलेरिया ग्रसित अंगों की देखभाल करने और नियमित रूप से आवश्यक दवाइयों के उपयोग करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी फाइलेरिया के मरीजों को अपने घर एवं आसपास के लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कोढ़ा प्रखंड में फाइलेरिया ग्रसित 10 मरीजों को एमएमडीपी किट प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्या, भीबीएसडी अमरनाथ सिंह की मौजूदगी में प्रदान की गई। वहीं डंखोरा प्रखंड में फाइलेरिया ग्रसित 17 मरीजों को एमएमडीपी किट प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह, बीएचएम कुमारी अन्नू, बीसीएम ऋतिका राय, भीबीडीएस रुपेश कुमार की उपस्थिति में प्रदान की गयी।

Previous post आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस ।
Next post भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी की मन की बात का 102वां एपिसोड
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial