76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में फहराय झंडा
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी कार्यालय एवं गैर सरकारी संस्थान के अलावा विभिन्न जगहों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान हर ओर देशभक्ति गीत से गुंजायमान रहा। कुरसेला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धूमधाम से 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया गया। वहीं वीर पुरुषों को अमर रहे का नारे लगाए गए। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख दीपमाला सिंह, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह, महादलित टोला मे अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने झंडोत्तोलन किया। वहीं नगर पंचायत तथा सभी पंचायतों , ई किसान भवन, रेलवे स्टेशन,भीमराव अंबेडकर पार्क , शहीद चौक, तथा शिक्षक संस्थान विद्यालय सुतारा मेंही मिशन स्कूल में भी बड़े धूमधाम से झंडा फहराया गया।, वही झंडोत्तोलन के बाद मिठाइयां बांटकर बधाईयां दी गई। वहीं विभिन्न संस्थाओं के द्वारा बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूलों में किया गया एवं आकर्षक झांकी निकाला गया। वही सुतारा मेंही मिशन स्कूल के डायरेक्टर प्रभात सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान के मूल्यों के याद दिलाने का पर्व के रूप में हम लोग मानते हैं। इस दिन हमें पूर्ण गणतंत्र होने का एहसास कराता है।
More Stories
बीच बाजार अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने...
छठ पर्व तक दुकानें नही हटाने का आश्वासन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी में रेलवे प्रशासन की ओर से चल रही अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर नगर मुख्य पार्षद...
आवास की सूची में नाम नहीं तो फूटा महिलाओं का आक्रोश, BDO- SDO से लगाई न्याय की गुहार।
हसन रजा (आबादपुर) प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम नहीं आने और लाभुकों की सूची ग्रामीणों के सामने सार्वजनिक...
रजनीश रंजन के नामांकन में पहुंचे नेता, सरकार पर साधा निशाना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन के नामांकन के अवसर पर...
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, ब्लॉक चौक पर होगा पुतला दहन
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला कांग्रेस कमिटी, कटिहार के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी बारसोई की ओर से सहयोगी दलों के...
विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) विश्व शिक्षक दिवस पर नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के...
