October 6, 2026

पूर्व विधायक के निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया

Read Time:1 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मनिहारी के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोरर प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सिंह एक कुशल राजनेता तथा समाजसेवी थे। पंचायत के सरपंच पद से अपनी राजनीतिक सफर प्रारंभ करने वाले विश्वनाथ सिंह मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक तथा विभिन्न निगम व समिति के चेयरमैन तथा अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी राजनीतिक कुशलता का बखूबी परिचय दिया। उनके निधन से कटिहार की राजनीति में उत्पन्न हुए शुन्य की पूर्ति असंभव है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कियाl

Previous post दिलावरपुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Next post सरस्वती पूजा और शबे बरात पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial