October 14, 2026

प्रधानमंत्री मन की बात पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सुना

Read Time:3 Minute, 11 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात का वर्ष का प्रथम व अपना 118 वाँ एपिसोड पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने अपने आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के लोगों के साथ बैठकर सुना।मन की बात में प्रधानमंत्री ने आज महाकुंभ, संविधान सहित कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।इस दरम्यान उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने सर्वप्रथम देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए, संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने पर संविधान सभा के उन सभी महान विभूतियों को नमन किया जिन्होंने हमारा पवित्र संविधान दिया। प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में प्रारंभ हो चुके महाकुंभ की चर्चा करते हुए कहा कि चिरस्मणीय जन सैलाब, अकल्पनीय दृश्य और समता- समरसता के असाधारण संगम में इस बार कई दिव्य योग भी बना रहे हैं। कुंभ का यह पवित्र उत्सव विविधता में एकता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि कुंभ का आयोजन हमें यह भी बताता है कि कैसे हमारी परंपराएं पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने स्पेस क्षेत्र की चर्चा करते हुए बताया की 2025 की शुरुआत में ही भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने गर्वान्वित होते हुए कहा की एक भारतीय स्पेस टेक स्टार्टअप बेंगलुरु के पिक्सेल ने भारत का पहला निजी सैटेलाइट कांस्टेलेशन -फायर- फ्लाई सफलता पूर्वक लॉन्च किया है। यह सफलता हमारे निजी स्पेस सेक्टर की बढ़ती ताकत और इनोवेशन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए पिक्सेल की टीम, इसरो और इन स्पेस को पूरे देश की ओर से बधाई दिया। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के संग निगम पार्षद सह भाजपा नेता प्रमोद महतो ,बिट्टू घोष, रवींद्रनाथ पोद्दार, देवव्रत गुप्ता, भरत पोद्दार, कुंदन झा, रमेश उपाध्याय ,मनोज सिन्हा, राजेश्वर चौहान, गोपाल बर्णवाल, भुवनेश्वर भूमि आदि उपस्थित थे।

Previous post आरपीएफ ने पिकअप वैन के साथ लाखों के समान सहित तीन को किया गिरफ्तार
Next post अमदाबाद में नाव हादसा, तीन शव बरामद, सात लोग लापता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial