October 14, 2026

पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह पंचतत्व में विलीन, गंगा तट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Read Time:2 Minute, 37 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के गंगा तट स्थित श्मशान घाट पर पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का शनिवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों, रिश्तेदारों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों की उपस्थिति में उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। द्वितीय ज्येष्ठ पुत्र विजय सिंह ने तृतीय पुत्र बद्री नारायण सिंह और अनुज पुत्र शेखर सिंह के साथ अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने “विश्वनाथ सिंह अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।पूर्व विधायक के अंतिम संस्कार से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सलामी दी। मौके पर मौजूद एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार सहित कई अधिकारियों ने पूर्व विधायक के योगदान को याद किया।विश्वनाथ सिंह ने मनिहारी विधानसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व किया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पटना के आइजीएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया था।पूर्व विधायक को अंतिम विदाई देने के लिए पूर्व सांसद निखिल चौधरी, दुलाल चंद्र गोस्वामी, बरारी विधायक विजय सिंह, मुख्य पार्षद राजेश कुमार, अमदाबाद मुख्य पार्षद बबलू मंडल,प्रदेश और जिला स्तर के पार्टी कार्यकर्ता, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोग और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।गंगा तट पर उमड़ी भीड़ और नम आंखों से दी गई विदाई इस बात का प्रमाण था कि विश्वनाथ सिंह न सिर्फ एक जनप्रिय नेता थे बल्कि अपने क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ और सम्मान था।

Previous post केंद्रीय बजट से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, बजट में हर वर्ग की खुशहाली के प्रावधान- तारकिशोर प्रसाद
Next post भूमि विवाद संबंधित जनता दरबार में समस्याओं कि हुई सुनवाई तीन मामले में हुए नोटिस – सिओ अनुपम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial