October 14, 2026

गोगाबिल झील को मिलेगा पर्यटन का नया आयाम: सीएम नीतीश के दौरे से बढ़ी उम्मीदें

Read Time:1 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले की गोगाबिल झील पक्षी अभयारण्य को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित दौरे को लेकर झील क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीना ने पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ झील का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।गोगाबिल झील अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और साइबेरिया से आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए मशहूर है। यह झील 215 एकड़ में फैली है और इसे पर्यटन हब बनाने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।जिलाधिकारी ने झील को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों और प्रशासन को मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र में बदलाव की उम्मीद है। इस अवसर पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Previous post प्रशिक्षु डीएसपी ने किया थाने का निरीक्षण
Next post पैक्स चुनाव को लेकर आखिरी दिन रहा गहमागहमी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial