April 6, 2026

हाथ उठाकर थाने में सरेंडर करने पहुंचे दो बदमाश।

Read Time:1 Minute, 9 Second

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद स्थित कैराना में आज कैराना कोतवाली में दो शातिर बदमाशों ने आत्मसमर्पण किया है । दोनों बदमाश हाथ ऊपर उठाकर कोतवाली में पहुंचे और जिंदगी में कभी अपराध न करने की कसम खाई है ।बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश हत्या के प्रयास मामले में वांटेड चल रहे थे। लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली से खौफ खाकर उन्होंने सरेंडर करने का फैसला लिया। इनमें अलाउद्दीन नाम के एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ हुए हत्या का प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें यह दोनों बदमाश भी उसमें शामिल है। इन दोनों की पहचान नाहीद एवं भुरा बताया जा रहा है। बाकी अन्य फरार आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ।

Previous post उत्तर प्रदेश में प्रैक्टिकल परीक्षा के बहाने दूसरे स्कूल ले जाकर 17 छात्राओं का किया यौन शोषण ।
Next post रोहिंग्या मुसलमानों ने फेसबुक पर ठोका मुकदमा, डेढ़ 150 अरब डॉलर मांगे।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial