October 6, 2026

भूमि विवाद संबंधित जनता दरबार में समस्याओं कि हुई सुनवाई तीन मामले में हुए नोटिस – सिओ अनुपम।

Read Time:1 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी कुमारी तान्या के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले एक मामले तथा तीन नया मामला एंट्री कर दोनों पक्ष के लोगों की सहमति के बाद नोटिस निर्गत कर दिया गया।वहीं जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। वही इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या का निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी आकाश कुमार, रोहित कुमार, फरियादी आदि उपस्थित थे।

Previous post पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह पंचतत्व में विलीन, गंगा तट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Next post कौहरे और ट्रैफिक से लेट हुई छात्राएं, परीक्षा केंद्र ने नहीं दी एंट्री
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial