October 14, 2026

09 से 14 आयुवर्ग की बालिकाओं को गर्भाशय के ग्रीवा कैंसर से सुरक्षा के लिए जिले में शुरू किया गया एचपीवी टीकाकरण

Read Time:6 Minute, 58 Second

-प्रवीण कुमार(कटिहार)

बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की शुरुआत की गई है। इस दौरान जिले में 9 वर्ष से 14 आयुवर्ग के चिन्हित बालिकाओं को ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीका का पहला डोज लगाकर बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित रखने की विशेष पहल की शुरुआत की गई। शनिवार को जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा द्वारा सदर अस्पताल में फीता काटकर एचपीवी टीकाकरण योजना की आरम्भ किया गया। एचपीवी टीकाकरण के पहले दिन जिला सदर अस्पताल में 25 चिन्हित बालिकाओं को चिकित्सकों द्वारा एचपीवी का टीका लगाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार मीणा ने कहा कि बिहार राज्य में हर साल 30 वर्ष की उम्र के बाद बहुत सी महिलाओं द्वारा गर्भाशय कैंसर से ग्रसित पाया जा रहा है। भविष्य में बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 09 से 14 आयुवर्ग के बालिकाओं के लिए ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण की शुरुआत की गई है। बिहार राज्य देश का पहला राज्य बन गया है जहां 9 से 14 आयुवर्ग की बच्चियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए कटिहार जिले में 400 डोज सुविधा उपलब्ध कराई गई है। चिन्हित बच्चियों को एचपीवी टीका का पहला डोज लगाते हुए उन्हें भविष्य में गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित रखने की शुरुआत की गई है। अगले चरण में और अधिक बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण सुविधा का लाभ उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कि संबंधित बालिकाएं भविष्य में गर्भाशय कैंसर ग्रसित होने से सुरक्षित रहेंगी। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह, एसीएमओ डॉ जे पी सिंह, डीपीएम डॉ किशल्य कुमार, डीआईओ डॉ एस सरकार, सदर अस्पताल सुपरवाइजर और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। 09 से 14 आयुवर्ग की बालिकाओं को सुरक्षा के लिए लगाया गया पहला डोज :सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि 09 से 15 आयुवर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया गया है जिसके तहत जिले के चिन्हित सरकारी और प्राथमिक विद्यालयों के बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया है। टीकाकरण के पहले दिन 25 बालिकाओं को एचपीवी टीका के पहले डोज उपलब्ध कराई गई। टीका लगाने के 06 माह बाद सभी संबंधित लाभार्थियों को एचपीवी का दूसरा डोज लगाया जाएगा। टीका लगाने से सभी लाभार्थियों को सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना खत्म हो जाएगी और लाभार्थी गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर ग्रसित होने से सुरक्षित रहेंगे। टीकाकरण के लिए उपस्थित सभी लाभार्थियों को टीका लगाने के बाद 30 मिनट चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया जिससे कि उन्हें जरूरत होने पर चिकित्सकीय सहायता प्रदान किया जा सके। टीकाकरण के बाद किसी लाभार्थी को कोई समस्या नहीं हुई। जीवनभर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखेगा एचपीवी टीका :जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस सरकार ने कहा कि एचपीवी टीका बालिकाओं को 30 वर्ष के बाद गर्भाशय के ग्रीवा कैंसर ग्रसित होने से सुरक्षित रखता है। इसके लिए छः महीने के अंतराल पर टीका का 02 डोज लगाना आवश्यक है। सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रहने के लिए जांच के बाद निजी अस्पताल में टीका लगाने से लोगों को पांच हजार रुपया से अधिक प्रति डोज का खर्च होता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे सरकारी अस्पतालों के माध्यम से 09 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए मुफ्त उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। पहले टीकाकरण की सफलता के बाद जिले में अन्य बालिकाओं के लिए भी एचपीवी टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कि सभी बालिकाएं भविष्य में गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित रह सके।जानें क्या है ह्यूमन पेपीलोमा वायरस :डीपीएम डॉ किशल्य कुमार ने बताया कि ह्यूमन पेपीलोमा वायरस एक ऐसा संक्रमण है जो असुरक्षित यौन संबंध बनाने से महिलाओं के गर्भाशय ग्रीवा में संक्रमित हो जाता है। इसकी जानकारी संक्रमित महिला को बहुत समय बाद होती है। इस दौरान संबंधित महिला सर्वाइकल कैंसर से ग्रसित हो सकती है। भारत में हर साल 01 करोड़ से अधिक मामले पाए जा रहे हैं। बालिकाओं को किशोरावस्था में एचपीवी टीका लगाने से उन्हें सर्वाइकल कैंसर ग्रसित होने की संभावना खत्म हो जाती है जो वे कैंसर ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकती हैं।

Previous post फाइलेरिया मरीजों की पहचान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया प्रशिक्षिण
Next post नव निर्मित सरस्वती मंदिर में सरस्वती मुर्ति कि हुआ प्राण प्रतिष्ठा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial