June 14, 2026

विद्यालय अनुश्रवण के क्रम में बिईओ ने प्रखंड के विद्यालयों का BEST ऐप से किया जांच ।

Read Time:1 Minute, 48 Second

बारसोई प्रखंड स्थित विद्यालयों के अनुश्रवण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए नए ऐप BEST के द्वारा जांच किया तथा स्कूल की स्थिति के संबंध में जानकारी अपलोड की। इस संबंध में बीईओ ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा स्कूल के निरीक्षण हैतू बेस्ट ईजी स्कूल ट्रेसिंग ऐप बनवाया गया है जिसके द्वारा एक माह में कम से कम 25 विद्यालयों का जांच पड़ताल लोड करना है। इसी के आलोक में आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्वालटोली एवं अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों के शिक्षण एवं कौशल विकास से संबंधित जानकारी लेने हेतु ग्वालटोली विद्यालय के कक्षा आठ के विद्यार्थियों के पाठन संबंधित जानकारी लेते हुए कक्षा में शिक्षण कार्य करते हुए विभिन्न जानकारीयां दी। वही उन्होंने संतोष जाहिर करते हुए आगामी दिनों में प्रखंड के सभी स्कूलों का इसी ऐप के जरिए जांच करने की बात कही । इस अवसर पर मो सरफराज अहमद, अबुल बसर, मुजफ्फर हुसैन सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post बारसोई अनुमंडल में बिजली बाधित होने से जन जीवन अस्त व्यस्त।
Next post UDID कार्ड आवेदकों में उदासीनता , अबतक 50 आवेदन हुए हैं प्राप्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial