अनुमंडल स्तरीय खेती-बाड़ी कृषि क्लीनिक का शुभारंभ।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर के घाट रोड स्थित अनुमंडल स्तरीय खेती-बाड़ी कृषि क्लीनिक का उद्घाटन बुधवार को कृषि उपनिदेशक सतीश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। क्लीनिक की संचालक एवं कृषि विशेषज्ञ महिमा कुमारी ने बताया कि यहां किसानों को निशुल्क मृदा जांच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आधुनिक उपकरणों से छिड़काव, उच्च गुणवत्ता वाले बीज, कीटनाशक, खाद और सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। किसानों के लिए नियमित गोष्ठियों का आयोजन कर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह में समाजसेवी अरूण चौधरी, पूर्व पार्षद सहदेव यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
