April 5, 2026

इतिहास में पहली बार काशी विश्वनाथ मंदिर में होगी योगी सरकार की कैबिनेट बैठक ।

Read Time:1 Minute, 33 Second

उत्तर प्रदेश के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार में होने जा रही है। प्रदेश ही नहीं देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई सरकार किसी मंदिर में कैबिनेट बैठक करने जा रही है। सूबे की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक 16 दिसंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ही दोनों डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा के साथ अन्य मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे। 14 दिसंबर को बीजेपी शासित राज्यों में सभी मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम में बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम के साथ सभी राज्यों के डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। अभी जो कार्यक्रम तय हो रहा है उसके मुताबिक 13 और 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री का दौरा पूरा होने के बाद, 16 दिसंबर को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग होगी ।

Previous post Omicron की दहशत के बीच कोरोना विस्फोट, कर्नाटक तेलंगाना में 112 छात्र मिले संक्रमित ।
Next post बहन के देवर ने घर में अकेले होने का उठाया फायदा लड़की के साथ किया रेप ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial