October 14, 2026

जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती समारोह पूर्वक मनाया ।

Read Time:1 Minute, 56 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला नेताजी चौक पर जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक आजाद हिंद फौज के संस्थापक युवाओं को स्वाधीनता के लिए प्रोत्साहित करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया । समारोह उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता तथा समाजसेवी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया । भाजपा नेता मिलन कुमार मंडल ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देशवासियों में जोश भरने के लिए तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया और उनके ओजस्वी विचार आज भी युवाओं में प्रासंगिक व प्रेरणास्पद है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा मिलन कुमार मंडल, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, जदयू जिला उपाध्यक्ष विमल मंडल, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, दिनेश कुमार दिनेश, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत मंडल, मुन्ना आर्य , इरशाद मंसूरी, उमेश राम, राजेश भंडारी,सिंटू मंडल , सुमन शर्मा, सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Previous post आरोपी गिरफ्तार, फाइनांस कंपनी के कर्मी ने ही रची थी लूट का षड्यंत्र।
Next post लगजरी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद पांच तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial