April 5, 2026

जदयू कार्यकर्ताओं नें पंचायत में की ग्राम सभा।

Read Time:2 Minute, 7 Second

सुरज कुमार सिंह (बरारी)

कोढ़ा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी सिमरिया पंचायत में जदयू पंचायत अध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में उनके दरवाजे पर एक पंचायत स्तरीय कारयकारणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाना एवं आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्तागण युद्ध स्तर पर सभी पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर रहे हैं। पंचायत अध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार के कार्यकाल में विकास को देखते हुए पुनः उन्हें ही सत्ता पर बिठाने हेतु जी जान लगाकर संगठन को और अधिक मजबूत करना है।प्रदेश महासचिव अविनाश कुमार ने पार्टी को अत्यधिक धारदार एवं मजबूत करने हेतु ग्रामीणों से अपील की। जदयू कार्यकर्ता अनुरंजन पासवान ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम अभी चुनाव तक निरंतर प्रत्येक पंचायत में जारी रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जदयू नेता अनुरंजन पासवान, प्रदेश महासचिव सह कोढ़ा विधानसभा प्रभारी अविनाश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, दक्षिण सिमरिया पंचायत अध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद मेहता,मुखिया प्रत्याशी मंजू ठाकुर,ओबैदुर रहमान,शाहजहां एवं बहुत सारे जदयू कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

Previous post कुएं में गिरे गाय को सफलतापूर्वक निकाल कर किया उपचार ।
Next post सर्पदंश से युवती की हुई मौत।बरसात के समय शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटना बढ़ जाती है।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial