October 6, 2026

प्रखंड के तीनों बैंक शाखों द्वारा एक-एक करोड़ ऋण वितरण करेगी जीविका दीदीयों में

Read Time:2 Minute, 37 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिप्ति सुमन कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में एलडीएम एम.के. मधुकर , बैंकों के प्रतिनिधि एवं बीपीएम जीविका सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में बैंकों के शाखा वॉर समीक्षा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आगामी 28 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को देखते हुए शाखा में जो भी लंबित मामले हैं उसका जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया। बैंक प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि बैंक का सीडी रे रैशियो संतोषजनक है लेकिन 2 से 3% से बढ़ाने की आवश्यकता है ।प्रखंड स्तरीय सभी शाखों को जीविका दीदियों के बीच एक  एक करोड़ का ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया है जिसमें सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा  सौरिया द्वारा 60 लाख एवं टिकेली में 30 लाख रुपए एवं उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक डंडखोरा में 25 लाख रुपए का आवेदन प्राप्त हो चुका है। शेष लक्ष्य के लिए आवेदन प्राप्त किया जा रहा है।  पीएमएफएमई योजना को लेकर प्रत्येक शाखा को दो-दो लाभुकों को लाभ देने का लक्ष्य दिया गया है। जिसे पूरा कर लिया गया है ।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री उद्योग ऋण योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। एलडीएम ने बताया की केसीसी ऋण वापसी को लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से भी किसानों को जागरूक करने की अपील किया है। इस मौके पर बीपीएम सूरज कुमार, सेंट्रल बैंक सौरिया एवं टिकैली, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक डंडखोरा शाखा प्रबंधक सहित अन्य मौजूद थे।

Previous post मनिहारी एसडीओ ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किए 75 कंबल
Next post मनिहारी पुलिस की शराब के बाद अवैध खनन पर कार्रवाई, सफेद बालू लदे ट्रैक्टर जब्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial