October 14, 2026

विपिन मंडल बने बिहार कांग्रेस सहकारिता विभाग के महासचिव, कटिहार में हर्ष

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के फलका प्रखंड अंतर्गत पीरमोकाम पंचायत नाकी से पैक्स अध्यक्ष विपिन मंडल को बिहार कांग्रेस सहकारिता विभाग का महासचिव मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर कटिहार कांग्रेस में खुशी की लहर है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की सचिव पूनम पासवान ने बधाई देते हुए कहा कि विपिन मंडल को लंबा राजनीतिक अनुभव है। प्रदेश कांग्रेस सहकारिता अध्यक्ष राजनंदन कुमार ने उनके योगदान की सराहना की। प्रदेश नेता प्रेम राय सहित विभिन्न नेताओं ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दीं और इसे सहकारिता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Previous post 137 लीटर विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दस महिलाओं तथा दो पुरुषों का किया बंध्याकरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial