April 6, 2026

“खुद को बदलीए वरना हो जाएगा बदलाव” गैरहाजिर सांसदों को पीएम मोदी की फटकार

Read Time:1 Minute, 5 Second

प्रधानमंत्री ने संसद से गैरहाजिर रहने वाले अपने पार्टी के सांसदों को खुद में बदलाव करने को कहा है। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में उन्होंने कहा कि सदन में सभी सांसदों का रहना चाहिए। चाहे कोई बिल हो या ना हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद अपने में परिवर्तन लाए नहीं तो परिवर्तन अपने आप हो जाएगा। कृपया संसद और बैठक में नियमित रूप से उपस्थित रहे बच्चों की तरह इसे बारे में लगातार जोर देना मेरे लिए अच्छा नहीं है। इस वक्त संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है जिसमें विपक्षी एकजुटता दिखाते हुए सरकार पर लगातार निशाना साधा है। संसद के मानसून सत्र के दौरान भी राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की गैर हाजिरी पर प्रधानमंत्री ने नाराजगी जताई है।

Previous post रोहिंग्या मुसलमानों ने फेसबुक पर ठोका मुकदमा, डेढ़ 150 अरब डॉलर मांगे।
Next post प्रधानमंत्री मोदी के बनारस दौरा, प्रशासन ने अन्य इमारतों के साथ मस्जिद को भी गेरुआ रंग से रंगवा दिया बवाल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial