April 6, 2026

किसानों के कारण बीजेपी को यूपी और लोकसभा चुनाव में होगा नुकसान– राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Read Time:56 Second

किसानों के मुद्दे पर मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर केंद्र सरकार को आगाह किया है। मलिक ने कहा है कि इससे बीजेपी को यूपी और लोकसभा चुनाव में नुकसान होगा । 1 साल से चल रहे किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि अभी एक इसका हल हो जाना चाहिए था । बकौल *मलिक* किसानों से बातचीत बंद हो गई है । 700 लोग मर गए हैं, उनके लिए कोई संदेश जारी नहीं किया गया तो इससे बहुत तकलीफ होती है। सरकार की तरफ से किसानों से बातचीत नहीं किए जाने पर उन्होंने कहा कि जिस वक्त वियतनाम में बमबारी चल रही थी उस वक्त भी पेरिस में वार्ता हो रही थी ।

Previous post प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम संबोधन तीन विवादित कृषि कानून लिए वापस
Next post मोदी सरकार के फैसले के बाद भी जारी रहेगा किसान आंदोलन– राकेश टिकैत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial