April 6, 2026

किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन व कृषि यंत्रों के प्रयोग की दी गयी जानकारी

Read Time:1 Minute, 52 Second

Reporting by हिमांशु शुक्ला

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित हैदर गढ़ कृषि विज्ञान केंद्र पर सिद्धौर ब्लाक के ग्राम 25 को को फसल अवशेष प्रबंधन हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के प्रथम दिन कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ एसके सिंह ने किसानों को पराली न जलाने और कृषि यंत्रों के प्रयोग से संबंधित जानकारी दी उन्होंने किसानों को बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र पर सुपर सीडर रोटावेटर आदि सहित तमाम यंत्र हैं किसान इस मशीन का प्रयोग करके पराली को जलाने की जगह काटकर खेत में मिलाएंlकृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अश्विनी कुमार सिंह ने किसानों को पराली काटने के बाद उनके अवशेष को मशरूम के उत्पादन में उपयोग करने की जानकारी दी उन्होंने यह भी बताया कि किसान भाई धान गेहूं के साथ-साथ कृषि विविधीकरण अपनाकर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं कार्यशाला में मौजूद प्रगतिशील किसान अशोक सिंह दुरौंधा सिद्धौर के किसान राजेश कुमार वर्मा , बृजेश सहित 26कृषकों को डॉक्टर रेनू सिंह , मानवेंद्र सिंह , यशवंत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.l

Previous post आम लोगो की समस्याओं को जानने व उनका भरोसा जीतने के लिए दल बल के साथ पैदल गश्त कर रहे है SHO
Next post बैंड बाजे के साथ बारात लेकर दूजा ब्याह रचाने पहुंचा दूल्हा की जमकर हुई पीटाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial