May 24, 2026

कुर्सेला पुलिस ने अवैध खनन कर ले जा रहे बालू लदे ट्रेक्टर को किया जप्त।

Read Time:1 Minute, 33 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के खेरिया व पत्थर टोला गांव के समीप गंगा किनारे के तटीय ईलाकों में प्रतिबंध के बाद भी चोरी छिपे सफेद बालू के अवैध खनन की शिकायत लगातार मिल रही हैं रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कुर्सेला पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र से सफेद बालू लदे एक ट्रेक्टर ट्रोली को पकड़कर थाना लााया। जिसकी सूचना खनन विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई।अवैध खनन को लेकर बरती जा रही सख्ती से के कार्रवाई से खनन माफियाओं में हरकंप व्याप्त है। वहीथाना अध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। जिसमें लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं जिसके उपरांत जांच में अवैध खनन करते हुए एक लदे ट्रैक्टर मिट्टी को पकड़ा गया ।जिसे थाना लाया गया और खनन विभाग को सूचना दे दिया गया है। वहीं बताया गया कि खनन विभाग के पदाधिकारी के द्वारा कुल तीन ट्रैक्टर पर दो लाख सात हजार का फाइन किया गया है।

Previous post मनिहारी महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि पद पर डॉ. गोपाल कृष्ण यादव निर्वाचित
Next post कटिहार में बीपीएससी उत्तीर्ण प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial