April 6, 2026

लड़की ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दी आईडेंटी प्रूफ लड़के ने बनवा लिया निकाहनामा मामला पहुंचा हाईकोर्ट ।

Read Time:1 Minute, 37 Second

एक अजीब प्रेम प्रसंग का मामला हाईकोर्ट में, महिला के मुताबिक उसने अपनी बड़ी बहन के दोस्त को ड्राइविंग लाइसेंस दिलाने के मदद करने के लिए अपने निजी दस्तावेज दिए थे। और लड़के ने निकाहनामा बनवा लिया। हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने विवाह को अमान्य घोषित कर दिया है ।अमरावती में फैमिली कोर्ट ने भी शादी को मान्यता देने से मना कर दिया था। फैमिली कोर्ट ने कहा था कि कथित शादी की तारीख पर लड़की_लड़के का नाम रजिस्टर्ड नहीं था, और ना ही विवाह प्रमाण पत्र जारी करने वाला अफसर ही अधिकृत था। आरोपी ने दावा किया था कि वह उसकी कानूनी रूप से विवाहित पत्नी है। दोनों 7 अप्रैल 2012 को अमरावती में एक विवाह केंद्र में निकाह किया था ।लड़की इस दावे के खिलाफ अदालत पहुंची थी। पुरुष ने दावा किया कि वह एक रिश्ते में थे, महिला ने गुप्त विवाह पर जोर दिया ताकि उसकी शादी से उसकी बड़ी बहन की शादी की संभावनाओं पर असर ना पड़े । इसपर मुंबई हाई कोर्ट ने उस व्यक्ति की ओर से बनाए गए निकाहनामा को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।

Previous post अजीबोगरीब थेरेपी 50 थप्पड़ मारकर आता है चेहरे में निखार एवं रौनक ।
Next post बेंगलुरु में एक अजीब मामला __ पत्नी ने धो डाले लैपटॉप और सेलफोन पति ने मांगा तलाक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial