April 6, 2026

विधान पार्षद व मुख्य पार्षद ने कांवरियों के लिए सेवा शिविर का किया उद्घाटन ।

Read Time:3 Minute, 4 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

प्रत्येक वर्ष श्रावन मास की पूर्णिमा तिथि की पुण्य गंगास्नान के निमित्त लाखो शिवभक्त अलग अलग जिले से मनिहारी घाट आते हैं।स्थानीय कुछ सामाजिक संगठनों, संवेदनशील धर्मानुरागी युवाओं के द्वारा प्रति वर्ष सेवा शिविर सहित जागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को मनिहारी अम्बेदकर चौक पर कांवरियों की सेवा सुश्रुषा के लिए आयोजित सेवा शिविर का ऊद्घाटन विधान पार्षद अशोक अग्रवाल , मुख्य पार्षद लाखो यादव ने संयुक्तरूप से फीताकाटकर किया।अपने संवोधन मे श्री अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।कहा कि प्रत्येक वर्ष कांवरियों की सेवा में गंगातट पर उत्साही युवाओं द्वारा की जानेवाली पहल प्रेरणादायक है।कहा कि शिविर के माध्यम से कांवरियों को सावन मास की पूर्णिमा तिथि तक हर संभव सेवा प्रदान की जाएगी।इस दौरान प्रसाद के तौर पर कांवरियों के बीच खीर, नीबूं पानी ,शरबत उपलब्ध करायी जाएगी।चिकित्सक दल के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी उपचार की सुविधा भी उपलव्ध करायी जा रही है।मुख्य पार्षद लाखो यादव ने कहा कि मनिहारी धार्मक नगरी के रूप में विख्यात है। विभिन्न धार्मिक ,मांगलिक अनुष्ठान के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को यहां आना लगा रहता है ।यहां आनेवाले श्रद्धालुओं की बेहतर सेवा सुविधा में नगर प्रशासन द्वारा हमेशा बेहतर प्रयास किये गये।मनिहारी गंगा किनारे सामुदायिक शौचालय, सीढीघाट ,समुचित प्रकाश की व्यवस्था, सुरक्षित गंगा स्नान को लेकर नदी किनारे सुरक्षा घेरा, साफ सफाई की बेहतर ईन्तजाम, खतरनाक घाटों की निगरानी, सहित अन्य अनेक कदम भी उठाये गये हैं। इस मौके पर भक्ति जागरण के भी कार्यक्रम निर्धारित हैं।उद्घाटन के मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रभुषण ठाकुर, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, अशोक यादव, दिलवर पासवान,करण मानस सहित सैकड़ों समाजसेवी कार्यकर्ता व स्वंसेवी युवा उपस्थित थे।

Previous post मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित ।
Next post सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial